Monday 11 January 2021

आत्मनिर्भर भारत और युवा

आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने है। जिन्होंने देश के युवाओं और नागरिको को प्रेरित करते हुए भूमि, श्रम, तरलता और कानून से जुड़े हुए सभी महत्वपूर्ण तथ्यों का बारीकी से अध्ययन कर अर्थव्यवस्था, अवसंरचना, प्रौद्योगिकी, गतिशील जनसांखि्यिकी और मांग को और भी ज्यादा मजबूती देने का आह्वान किया है। इन आत्मनिर्भर भारत के पाँच स्तंभ से आसानी से भारत के आत्मनिर्भर होने का सपना पूरा किया जा सकता है। आत्मनिर्भर भारत की सफलता के लिए हमें और भारत के हर युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए। साथ ही अभियान को आगे बढ़ने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। इससे ही इस मिशन को सफल बनाया जा सकता है। 

सबसे खास बात ये है कि हर देश के विकास और उसकी प्रगति के लिए हर नागरिक को जागरूक और शिक्षित होना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि  हर शिक्षित व्यक्ति की देश की तरक्की में अपनी अहम भूमिका होती है। बता दे,  युवा में बहुत ही तीव्र इच्छा शक्ति और ऊर्जा होती है। जिससे वह देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, कन्याभ्रूण हत्या, आतंकवाद, अनुशासनहीनता जैसे समस्याओं का विभिन्न प्रकार के अभियान का आयोजन इनका अंत करने में अपनी भूमिका अदा कर सकते है। किसी भी विकासशील और महाशक्तिशाली देश के पीछे एक युवा का ही विशेष योगदान होता है। 

आत्मनिर्भर भारत में युवाओं का योगदान - 

युवा ही देश का भविष्य बनाता है और उसे हमेशा एक नई दिशा में ले जाने का काम करता है। किसी भी देश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति के लिए युवा की ही सबसे महत्वपूर्ण भागीदारी होती है। युवा एक विकासशील देश की रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं। हमेशा अपने समाज और देश को नई नई ऊंचाईयों में जाने में अपनी अहम भूमिका निभात्ते है। वहीं भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी युवा भागीदार हो सकता है। दरअसल, युवा जितना उत्साहवर्धक, देशप्रेमी और कौशलयुक्त होगा उतना ही एक देश के विकास के लिए और उसकी उन्नति और तरक्की के लिए प्रबल दावेदार होगा।

 आज भारत की हर सफलता के पीछे एक युवा का ही हाथ है। दरअसल, विद्यार्थी के पास वह शक्ति होती है जिससे वह चाहे वो संभव कर सकता है। लेकिन इन सबके लिए उसको एक अच्छे और सफल मार्गदर्शन की जरूरत पड़ती है। यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण वह अपने सही रास्ते से भटक जाते हैं। फिर वह अपनी ऊर्जाओं और क्षमताओं का सही से जगह पर नहीं करते। इस कारण हमारे देश के युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलना बहुत ही जरूरी है। 

युवा ऐसे कर सकते हैं इस अभियान में सहयोग - 

दरअसल, ये जरूर नहीं कि आत्मनिर्भर भारत में सहयोग के लिए सिर्फ वो लोग ही मदद कर सकते हैं जिनके पास कोई बड़ा पद या फिर कोई बड़ा व्यक्ति हो। ऐसा बिलकुल नहीं है इस में भारत का हर नागरिक आत्मनिर्भर भारत अभियान में सहयोग कर सकता है। इसके लिए हमें अधिक से अधिक देश में बनी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। इससे हमारे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और हमारे देश में नए उद्योग निर्मित होंगे, रोज़गार खुलेंगे और गरीबी जैसी भयंकर समस्या जल्दी ही समाप्त होगी।

No comments:

Post a Comment

आत्मनिर्भर भारत और युवा

आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने है। जिन्होंने देश के युवाओं और नागरिको को प्रेरित करते...