Monday 11 January 2021

आत्मनिर्भर भारत और युवा

आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने है। जिन्होंने देश के युवाओं और नागरिको को प्रेरित करते हुए भूमि, श्रम, तरलता और कानून से जुड़े हुए सभी महत्वपूर्ण तथ्यों का बारीकी से अध्ययन कर अर्थव्यवस्था, अवसंरचना, प्रौद्योगिकी, गतिशील जनसांखि्यिकी और मांग को और भी ज्यादा मजबूती देने का आह्वान किया है। इन आत्मनिर्भर भारत के पाँच स्तंभ से आसानी से भारत के आत्मनिर्भर होने का सपना पूरा किया जा सकता है। आत्मनिर्भर भारत की सफलता के लिए हमें और भारत के हर युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए। साथ ही अभियान को आगे बढ़ने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। इससे ही इस मिशन को सफल बनाया जा सकता है। 

सबसे खास बात ये है कि हर देश के विकास और उसकी प्रगति के लिए हर नागरिक को जागरूक और शिक्षित होना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि  हर शिक्षित व्यक्ति की देश की तरक्की में अपनी अहम भूमिका होती है। बता दे,  युवा में बहुत ही तीव्र इच्छा शक्ति और ऊर्जा होती है। जिससे वह देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, कन्याभ्रूण हत्या, आतंकवाद, अनुशासनहीनता जैसे समस्याओं का विभिन्न प्रकार के अभियान का आयोजन इनका अंत करने में अपनी भूमिका अदा कर सकते है। किसी भी विकासशील और महाशक्तिशाली देश के पीछे एक युवा का ही विशेष योगदान होता है। 

आत्मनिर्भर भारत में युवाओं का योगदान - 

युवा ही देश का भविष्य बनाता है और उसे हमेशा एक नई दिशा में ले जाने का काम करता है। किसी भी देश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति के लिए युवा की ही सबसे महत्वपूर्ण भागीदारी होती है। युवा एक विकासशील देश की रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं। हमेशा अपने समाज और देश को नई नई ऊंचाईयों में जाने में अपनी अहम भूमिका निभात्ते है। वहीं भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी युवा भागीदार हो सकता है। दरअसल, युवा जितना उत्साहवर्धक, देशप्रेमी और कौशलयुक्त होगा उतना ही एक देश के विकास के लिए और उसकी उन्नति और तरक्की के लिए प्रबल दावेदार होगा।

 आज भारत की हर सफलता के पीछे एक युवा का ही हाथ है। दरअसल, विद्यार्थी के पास वह शक्ति होती है जिससे वह चाहे वो संभव कर सकता है। लेकिन इन सबके लिए उसको एक अच्छे और सफल मार्गदर्शन की जरूरत पड़ती है। यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण वह अपने सही रास्ते से भटक जाते हैं। फिर वह अपनी ऊर्जाओं और क्षमताओं का सही से जगह पर नहीं करते। इस कारण हमारे देश के युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलना बहुत ही जरूरी है। 

युवा ऐसे कर सकते हैं इस अभियान में सहयोग - 

दरअसल, ये जरूर नहीं कि आत्मनिर्भर भारत में सहयोग के लिए सिर्फ वो लोग ही मदद कर सकते हैं जिनके पास कोई बड़ा पद या फिर कोई बड़ा व्यक्ति हो। ऐसा बिलकुल नहीं है इस में भारत का हर नागरिक आत्मनिर्भर भारत अभियान में सहयोग कर सकता है। इसके लिए हमें अधिक से अधिक देश में बनी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। इससे हमारे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और हमारे देश में नए उद्योग निर्मित होंगे, रोज़गार खुलेंगे और गरीबी जैसी भयंकर समस्या जल्दी ही समाप्त होगी।

Thursday 28 May 2020

लॉकडाउन का भार उठा रहा हर इंसान!



आयुषी जैन 

करीब 5807505 केस और 357807 मौत आज की तारीख में दर्ज है और ये सब लॉकडाउन होने के बावजूद है। मुझे ये सोच कर भी डर लगता है कि अगर ये लॉकडाउन नहीं हुआ होता तो क्या हालत होती भारत की? क्या हालत होती पूरी दुनिया की? जहां एक तरफ ये सही लगता है वहीं दूसरी तरफ इसका पूरी तरह बंद होना मुनाज़िम नहीं।

हमने ऐसी ऐसी तस्वीरें देखी है जिससे हमारी आंखे नम हुई है। वहीं मजदुर इतने मजबूर है की खाने के लिए सड़क पर पड़ा कुत्ता खा रहे हैं,  एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए पांच गुना किराया दे रहे हैं, भूखे प्यासे नंगे पैर कड़ी धुप में चले जा रहे हैं। कोई एक साल के बच्चे के साथ तो कोई 80 साल की वृद्धा के साथ। कई मजदुर अपनी मंज़िल तक पहुंच पा रहे हैं तो कोई बीच राह में ही दम तोड़ रहे हैं। कोई ट्रैन के नीचे आ रहा है तो कोई गरीबी के कारण अपना दम तोड़ रहा है।

लोगों के घर में खाने के लिए खाना, पीने के लिए पानी नहीं है। कइयों के पास तो रहने के लिए छत ही नहीं है। ऐसे में ये लॉकडाउन सबकी चिंता का कारण है।

टोटल लॉकडाउन ने हम से हमारी जरुरत की चीज़े छीन ली। एक मां को उसके बच्चों से तो एक पुलिस वाले को अपने घर से न जाने कितने दिन दूर रखा है और रखेगा। एक सवाल सबके मन में है कब ये सब खत्म होगा, कब हम नॉर्मल लाइफ जी पाएंगे। मैं एक ऐसे शहर से हूं जो रेड जोन में है, मेरे लिए इस सवाल का जवाब मिलना जैसे गर्मी में बिजली चले जाना है।

तो सही तरीका क्या है ?

सही तरीका है खुद के शरीर को, अपने बच्चों को इसके लिए तैयार करना। आज नहीं तो कल हम सब को बाहर निकलना ही पड़ेगा। चाहे मजबूरी में ही सही।

तो आइए इस टाइम अपनी और अपने बच्चो के शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करे। अगर हम उनको सदा के लिए सुरक्षित रखना चाहते है तो

कुछ सुझाव :

45- 60 मिनट daily  सैर का नियम बनाए। उम्र कोई भी हो आपकी, खुद के लिए इतना तो कर ही सकते हो।

खुद को और अपने बच्चो को ज्यादा से ज्यादा शारीरिक मेहनत की आदत डाल ले। मशीनों की बजाय खुद के शरीर पर विश्वास रखें।

पैदल चलना, साइकिल चलाना, सीढ़ी चढ़ने की आदत अब अच्छी आदत में शुमार हो गई है। कार, स्कूटर का लालच दूर रखें।

धूप में सारे विटामिन और जीवन के लिए जरूरी तत्व है। 10-15 मिनट सुबह सूर्य देव के दर्शन कर लें।

जिन आंवला, अदरक, नीबू, गिलोय, फल, सलाद जैसी कुदरती चीज़ को पैक्ड फूड के चलते हम भूल गए है। उनको ही दोबारा जीवन में उपयोग करना है। आज डॉक्टर  बोल रहे है कि इनका उपयोग करें।

Thursday 30 April 2020

ऋषि कपूर की नीतू सिंह के साथ ऐसी थी पहली मुलाकात



बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और कपूर खानदान के सबसे छोटे बेटे ऋषि कपूर का आज निधन हो गया। 67 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ दुनिया को भी अलविदा कह दिया है। आपको बता दे, ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे। दरअसल, पिछले कुछ दिन पहले से वह अस्पताल में भर्ती थे। ऋषि कपूर के निधन के बाद परिवार के साथ पूरे देशभर में शोक की लहर गूंज रही है।

अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर अपने दौर के सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक थे। साथ ही ये अपने बेबाक बयानो के लिए भी जाना-जाता है। आज हम आपको इनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे है। आपको बता दे, ऋषि कपूर से शादी करने के बाद नीतू सिंह ने अपना करियर से नाता तोड़ दिया था। नीतू सिंह ने ऋषि कपूर से साल 1980 में शादी की थी।

 नीतू सिंह अपने ज़माने की काफी फेमस अभिनेत्री हुआ करती थी। इनकी लव स्टोरी एक दम फ़िल्मी है। आपको बता दे, ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लव स्टोरी यश चोपड़ा की फिल्म कभी-कभी से शुरू हुई थी। जिसके बाद इन दोनों ने अब तक एक दूसरे का साथ निभाया है। ये फिल्म दोनों के करियर की पहली फिल्म थी।

 जिसके बाद इन दोनों का रिश्ता शुरू हुआ। इस फिल्म के बाद ऋषि और नीतू को कई सारी फिल्मों में साथ देखा गया। नीतू से पहले ऋषि कपूर  यास्मीन को डेट कर रहे थे लेकिन इनका रिश्ता कुछ समय के लिए ही था। ज्यादा नहीं चल पाया। इस बात का खुलासा  इंटरव्यू में किया था। उन्होंने ये बात बताते हुए कहा था कि मैं पहली बार आरके स्टूडियो में ऋषि से मिली थी, जहां वो अपनी फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन हमारी जान-पहचान 'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई थी।

 पहली बार ऋषि से मिलकर बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा था। वो मेरी हर बात पर मुझे टोक रहे थे, जिसकी वजह से मुझे लगा कि ये बहुत ही अकडू इंसान हैं। लेकिन फिर धीरे-धीरे हमारी दोस्ती हुई और फिर हमने शादी का फैसला ले लिया। फिर शादी के बाद नीतू ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। जिसके बाद 2009 में वापस इंडस्ट्री ने फिल्म लव आज कल से वापसी की थी।

Wednesday 29 April 2020

बॉलीवुड में शोक की लहर, ऋषि कपूर और इरफ़ान खान का निधन 




When Irrfan Khan talked about working with Rishi Kapoor: He is hot ...
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया। जिसके बाद सभी की आंखें नम हो गई। आपको बता दे, 29 अप्रैल की सुबह इरफ़ान खान का भी निधन हो गया जिसके बाद बॉलीवुड ने 2 दिन में अपने जाने माने चेहरे खो दिए। ये फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है कि दो दिन में 2 दिग्गज अभिनेताओं को उन्होंने खो दिया। आपको बता दे, इरफ़ान खान की उम्र 54 साल थी। वहीं ऋषि कपूर की उम्र 67 साल थी।

ऋषि कपूर के निधन की जानकारी खुद बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दी है। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर को कैंसर के चलते मुंबई के एचएन रिलायंस अस्‍पताल में में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। इन दोनों अभिनेताओं के निधन से पूरे देश में शोक की लहर गूंज रही है।

 सभी सेलेब्स के साथ ही फैंस अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए शोक जता रहे हैं। आप सभी को पता ही होगा ऋषि कपूर अभी तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं उनकी आखरी फिल्म अमिताभ बच्चन से साथ थी। जिसमें दोनों ने बाप बेटे का किरदार निभाया था। उस फिल्म का नाम है 102 Not Out. ऋषि कपूर हिंदी सिनेमा के जाने माने चेहरे में से एक थे।

T 3517 - He's GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away ..

I am destroyed !

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020

ऋषि कपूर के निधन की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा- वो गया, ऋषि कपूर गए, अभी उनका निधन हुआ, मैं टूट गया हूं। इसके अलावा कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी निधन की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान अस्पताल में ऋषि की पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। 

Tuesday 28 April 2020

हनुमान जी 155 साल बाद बदलेंगे मंगल की दिशा, इस राशि को होगा अचानक धन लाभ 

hanuman

हिन्दू मान्यताओं में माना जाता हैं कि हनुमान जी आज भी जिंदा माना जाते हैं। उन्हें वीरता, भक्ति और साहस का परिचायक माना जाता हैं। हनुमान जी को प्रतिदिन याद करने और उनके मंत्र जाप करने से मनुष्य के सभी भय दूर होते हैं और जीवन में खुशियां आने लगती है। ज्योतिषशास्त्रों के अनुसार, 155 साल बाद पवनपुत्र मंगल की दिशा बदलने वाले है। जिससे एक राशि को सुख के साथ साथ कई परेशानियों का भी सामना करना पद सकता है।

hanuman jayanti

आपको बता दे, 155 साल बाद इस राशि की किस्मत चमकेगी। साथ ही इन्हें हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। ये अपने कार्य क्षेत्र में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करेंगे। अब आप सोच रहे होंगे की वो राशि कौनसी है तो चलिए जानते है। हम जिस राशि की बात कर रहे है उस राशि का नाम है मेष राशि। मेष राशि को 155 साल बाद कई लाभ होने वाले हैं। साथ ही कुछ परेशानियों का भी सामना करना पद सकता है लेकिन उससे डरने की कोई बात नहीं है। आपका समय बहुत अच्छा गुजरने वाला है। चलिए जानते है होने वाले लाभ के बारे में -

hanuman ji

मेष राशि - 

मेष राशि के जातकों को उनके जीवन में अब धन की कमी नहीं होगी। धन के मामले में आप बहुत ही भाग्यशाली साबित होंगे। वहीं  प्रॉपर्टी के मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। आपको अपनी थोड़ी मेहनत में अधिक लाभ मिल सकता है। आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति के लिहाज से आने वाले दिन काफी बेहतर रहने वाले हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी। बिजनेस के शुभारंभ के लिए आपका समय उत्तम और शानदार रहने वाला है। आपका आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको अपार सफलताएं मिलने के योग हैं।
lucky rashi
आप योग्य लोगों के साथ संबंध स्थापित कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार की योग्य रहते हैं। आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आप नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ेंगे। बजरंगबली कृपा दृष्टि से आपके जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से तरक्की हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित करने के अवसर प्राप्त होंगे। आय के क्षेत्र में आपके परिश्रम के अनुरूप तरक्की के साथ लगातार बढ़ोतरी होगी।

Wednesday 11 October 2017

Friends zone

👉Thousand of yesterday are gone☹,millions of tomorrow will come but there is only today😁 dont miss it..keep smile😘


आत्मनिर्भर भारत और युवा

आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने है। जिन्होंने देश के युवाओं और नागरिको को प्रेरित करते...