Showing posts with label rishi kapoor nitu singh. Show all posts
Showing posts with label rishi kapoor nitu singh. Show all posts

Thursday, 30 April 2020

ऋषि कपूर की नीतू सिंह के साथ ऐसी थी पहली मुलाकात



बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और कपूर खानदान के सबसे छोटे बेटे ऋषि कपूर का आज निधन हो गया। 67 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ दुनिया को भी अलविदा कह दिया है। आपको बता दे, ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे। दरअसल, पिछले कुछ दिन पहले से वह अस्पताल में भर्ती थे। ऋषि कपूर के निधन के बाद परिवार के साथ पूरे देशभर में शोक की लहर गूंज रही है।

अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर अपने दौर के सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक थे। साथ ही ये अपने बेबाक बयानो के लिए भी जाना-जाता है। आज हम आपको इनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे है। आपको बता दे, ऋषि कपूर से शादी करने के बाद नीतू सिंह ने अपना करियर से नाता तोड़ दिया था। नीतू सिंह ने ऋषि कपूर से साल 1980 में शादी की थी।

 नीतू सिंह अपने ज़माने की काफी फेमस अभिनेत्री हुआ करती थी। इनकी लव स्टोरी एक दम फ़िल्मी है। आपको बता दे, ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लव स्टोरी यश चोपड़ा की फिल्म कभी-कभी से शुरू हुई थी। जिसके बाद इन दोनों ने अब तक एक दूसरे का साथ निभाया है। ये फिल्म दोनों के करियर की पहली फिल्म थी।

 जिसके बाद इन दोनों का रिश्ता शुरू हुआ। इस फिल्म के बाद ऋषि और नीतू को कई सारी फिल्मों में साथ देखा गया। नीतू से पहले ऋषि कपूर  यास्मीन को डेट कर रहे थे लेकिन इनका रिश्ता कुछ समय के लिए ही था। ज्यादा नहीं चल पाया। इस बात का खुलासा  इंटरव्यू में किया था। उन्होंने ये बात बताते हुए कहा था कि मैं पहली बार आरके स्टूडियो में ऋषि से मिली थी, जहां वो अपनी फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन हमारी जान-पहचान 'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई थी।

 पहली बार ऋषि से मिलकर बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा था। वो मेरी हर बात पर मुझे टोक रहे थे, जिसकी वजह से मुझे लगा कि ये बहुत ही अकडू इंसान हैं। लेकिन फिर धीरे-धीरे हमारी दोस्ती हुई और फिर हमने शादी का फैसला ले लिया। फिर शादी के बाद नीतू ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। जिसके बाद 2009 में वापस इंडस्ट्री ने फिल्म लव आज कल से वापसी की थी।

आत्मनिर्भर भारत और युवा

आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने है। जिन्होंने देश के युवाओं और नागरिको को प्रेरित करते...