Showing posts with label irfan khan. Show all posts
Showing posts with label irfan khan. Show all posts

Wednesday, 29 April 2020

बॉलीवुड में शोक की लहर, ऋषि कपूर और इरफ़ान खान का निधन 




When Irrfan Khan talked about working with Rishi Kapoor: He is hot ...
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया। जिसके बाद सभी की आंखें नम हो गई। आपको बता दे, 29 अप्रैल की सुबह इरफ़ान खान का भी निधन हो गया जिसके बाद बॉलीवुड ने 2 दिन में अपने जाने माने चेहरे खो दिए। ये फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है कि दो दिन में 2 दिग्गज अभिनेताओं को उन्होंने खो दिया। आपको बता दे, इरफ़ान खान की उम्र 54 साल थी। वहीं ऋषि कपूर की उम्र 67 साल थी।

ऋषि कपूर के निधन की जानकारी खुद बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दी है। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर को कैंसर के चलते मुंबई के एचएन रिलायंस अस्‍पताल में में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। इन दोनों अभिनेताओं के निधन से पूरे देश में शोक की लहर गूंज रही है।

 सभी सेलेब्स के साथ ही फैंस अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए शोक जता रहे हैं। आप सभी को पता ही होगा ऋषि कपूर अभी तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं उनकी आखरी फिल्म अमिताभ बच्चन से साथ थी। जिसमें दोनों ने बाप बेटे का किरदार निभाया था। उस फिल्म का नाम है 102 Not Out. ऋषि कपूर हिंदी सिनेमा के जाने माने चेहरे में से एक थे।

T 3517 - He's GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away ..

I am destroyed !

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020

ऋषि कपूर के निधन की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा- वो गया, ऋषि कपूर गए, अभी उनका निधन हुआ, मैं टूट गया हूं। इसके अलावा कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी निधन की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान अस्पताल में ऋषि की पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। 

आत्मनिर्भर भारत और युवा

आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने है। जिन्होंने देश के युवाओं और नागरिको को प्रेरित करते...